CSBC Constable Exam Date 2023: Bihar Police Constable Recruitment written exam date expected to be released soon-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

CSBC Constable Exam Date 2023: केंद्रीय चयन परिषद की ओर से 1 अक्टूबर को रद्द हुई बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथियां जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है। सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य में करीब 21000 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर 2023 को होनी थी। लेकिन पेपर लीक होने के बाद आगे की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई थीं। कांस्टेबल परीक्षा रद्द करने का ऐलान करते हुए सीएसबीसी ने  ऐलान किया था कि नई कांस्टेबल परीक्षा तिथियों का ऐलान उचित समय पर किया जाएगा।

परीक्षा से ठीक पहले लीक हो गया था पेपर :

आपको बता दें कि राज्य में पुलिस कांस्टेबल के करीब 21000 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी। परीक्षा के दिन पेपर शुरू होने से पहले ही प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों के पास पहुंच गए थे। यानी परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। सीएसबीसी कांस्टेबल पेपर लीक मामले अब तक करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय चयन पर्ष (कांस्टेबल भर्ती) ने एक अक्टूबर की परीक्षा रद्द कर और आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया था।  बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए गया को छोड़कर शेष सभी 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

कांस्टेबल परीक्षा के लिए जारी होंगे नए एडमिट कार्ड:

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित होते ही अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं। संभावना है कि कांस्टेबल परीक्षा तिथियां घोषित होने के साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि जारी कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि व समय के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

 

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">


Leave a Comment