Education News : UP Police Bharti 2024: UPPBPB UPPRPB upp up police constable good news age limit related important notice released – UP Police Bharti : खुशखबरी, यूपी पुलिस की एक ओर भर्ती में आयु सीमा में 5 वर्ष छूट का ऐलान


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस की एक और भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में छूट का ऐलान किया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल (खेल कोटा) के 546 पदों पर चल रही भर्ती को लेकर यह ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बुधवार को ऐलान किया ‘कुशल खिलाड़ियों की आरक्षी (कांस्टेबल) पद पर सीधी भर्ती-2023 की संबंधित नियमावली में निहित व्यवस्था के अनुसार पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा न्यूनतम आयु सीमा में 2 वर्ष के साथ ही अधिकतम आयु सीमा में भी 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15.01.2024 तक बढ़ा दी गई है।’ नोटिफिकेशन में इस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष दी गई है। इससे पहले भर्ती बोर्ड ने नागरिक पुलिस कांस्टेबल 60 हजार पदों पर भर्ती 2023 के अंतर्गत सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का ऐलान किया था। 

ये भर्ती नागरिक पुलिस व पीएससी में स्पोर्ट्स कोटे से निकाली गई है। वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों में प्रतिभाशाली व उपलब्धि प्राप्त युवक और युवतियां इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुशल खिलाड़ी कोटे की इस भर्ती ( ( UP Police Constable Sports Quota Bharti 2023 ) में 350 पद पुरुषों के लिए और 196 पद महिलाओं के लिए हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लाई किया जा सकता है।

इन खेलों के होनहार खिलाड़ी भरें फॉर्म

वाटर स्पोर्ट्स, वालीबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कासकंट्री, हॉकी,  तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, वुशू, जूडो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, ताईक्वांडो।

चयनित अभ्यर्थियों को 5200-20200 व ग्रेड पे-2000 का वेतनमान मिलेगा। 

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

आवेदकों का 12वीं पास होना जरूरी है। सेलेक्शन खेल में उनके स्किल के आधार पर और खेल में पाए प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। 

उम्मीदवारों ने निम्नलिखित स्तरों में से किसी एक खेल आयोजन में भाग लिया होगा:

नेशनल चैम्पियनशिप (सीनियर/जूनियर)

नेशनल खेल

फेडरेशन कप नेशनल (सीनियर/जूनियर)

अखिल भारतीय अन्तर राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर)

अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट

विश्व स्कूल खेल (अंडर 19)

अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता

राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अंडर 19)


Leave a Comment