झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने साइंस स्ट्रीम के लिए जेएसी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। साइंस स्ट्रीम के लिए झारखंड कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेएसी की आधिकारिक साइट jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट का लिंक jacresults.com पर भी उपलब्ध होगा। जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट

बोर्ड ने साइंस स्ट्रीम के 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं। साइंस स्ट्रीम के लिए झारखंड हायर सेकेंडरी रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
JAC Board 12th Result 2023: ऐसे करें चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
· जेएसी की आधिकारिक साइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
· होम पेज पर उपलब्ध JAC Class 12th Result 2023 Science stream लिंक पर क्लिक करें।
· लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
· आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
· रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
· आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस साल लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेएसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।