ऐप पर पढ़ें
महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार की बोर्ड परीक्षा में कुल 91.25 छात्र पास हुए हैं। छात्र अब रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट mahresults.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस बार करीब 14 लाख से अधिक छात्र बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे।
93.73 लड़कियों ने परीक्षा पास की
इस साल 21 फरवरी से 21 मार्च तक महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं हुई थीं। दूसरी ओर इस बार कुल 93.73 परसेंट गर्ल्स ने जबकि 89.14 परसेंट बॉयज ने परीक्षा पास की है। अगर हम पिछले वर्षों के रिजल्ट की बात करें तो साल 2022 में कक्षा 12वीं का परीक्ष रिजल्ट कुल 94.22, साल 2021 में 99.63 परसेंट और साल 2020 में 90.66 परसेंट था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले छात्रों के बोर्ड की वेबसाइट mahresults.nic.in पर आएं।
2. अब होम पेज पर उपलब्ध ‘Maharashtra Board HSC Results 2023’ लिंक का विवरण।
3. इसके बाद आप अपना खाता विवरण दर्ज करें और राशी पर क्लिक करें।
4. अनुरोध करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।