ऐप पर पढ़ें
RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं कला परीक्षा 2023 के परिणाम मंगलवार बोर्ड की ओर जल्द ही घोषित कर देंगे। गुरुवार, 18 मई 2023 को राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान और कॉर्मस के परिणाम जारी किए जाने के बाद अब किसी भी समय 12वीं कला के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। 12वीं आर्टस का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले कला, वाणिज्य, विज्ञान और वरिष्ठ उपाध्याय के छात्र अपना रिजल्ट व रिजल्ट से संबंधित अपडेट यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर चेक कर पंजीकरण करें।
आपको बता दें कि गुरुवार देर शाम को राजस्थान बोर्ड ने 12वीं साइंस व कॉमर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कवरेज और संभागीय आयुक्त सी.आर. मीणा परिणाम ने परिणाम जारी किए। राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा है। बोर्ड ने कहा है कि 12वीं आर्ट्स और 10वीं का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं कला परीक्षा 2022 में कुल 96.33 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। छात्रों का पास प्रतिशत – 95.44 रहा था जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 97.21 रहा। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 छात्र सफल हुए थे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 4 स्टेप्स में चेक कर सकते हैं:
1- रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या Education.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2- 12वीं के छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 कला परीक्षा 2023 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
3- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि सबमिट बटन दबाएं।
4 – अब आपका रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगा जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट कर सकते हैं।