संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।

विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इशिता किशोर, गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन ने क्रमशः 1, 2 और 3 रैंक हासिल की है।
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जनवरी से मई 2023 में आयोजित किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।