wbresults WBBSE WB 10th Result Direct Link west bengal Madhyamik result marksheet Inspiretohire

ऐप पर पढ़ें

wbresults.nic.in , WBBSE WB 10वीं का रिजल्ट सीधा लिंक: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in व wbresults.nic.in के साथ-साथ लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 86.15 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पास प्रतिशत में थोड़ी कमी आई है। साल 2022 में कुल पास प्रतिशत 86.60 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस बार देवदत्ता मांझी ने 99.57 प्रतिशत (697 अंक) मार्क्स हासिल कर टॉप किया है। सुभम पाल ने 98.71 प्रतिशत (691 अंक) अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। रैंक 1 पर 1 छात्र, रैंक 2 पर 2 छात्र और रैंक 3 पर 6 छात्र हैं।

पश्चिम बंगाल 10वीं परिणाम 2023 यहां चेक करें- सीधा लिंक

करीब 7 लाख छात्रों को पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( WB 10th Results ) का इंतजार था। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षाएं 23 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की थीं। पिछले साल पास प्रतिशत 86.60 रहा था। 88.59 प्रतिशत लड़के और 85 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। पिछले साल पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट में बांकुरा के अर्नब घरई वरूणक मंडल ने टॉप किया था। मौसीकी दूसरी सरकार और अनन्या दासगुप्ता व देबशिखा प्रधान तीसरे स्थान पर रहे।

जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है
1. ईस्ट मिदनापुर: 96.81 प्रतिशत
2. कालिम्पोंग – 94.13 प्रतिशत
3. कोलकाता : 93.75 प्रतिशत

पिछले पाँच वर्षों का पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम
2022: 86.60 प्रतिशत
2021: 100 प्रतिशत
2020: 86.34 प्रतिशत
2019: 86.07 प्रतिशत
2018: 85.49 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट यूं चेक करें
– wbbse.org पर जाएं।
– होमपेज पर माध्यमिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– विवरण अपना जैसे जन्म तिथि, नाम और पंजीकरण संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
– परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Leave a Comment