CAT 2023 All Slot analysis know about difficulty level-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

CAT 2023 All Slot analysis: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट (IIM) लखनऊ की ओर से आज (26 नवंबर 2023) को कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी। ये परीक्षा देश भर के केंद्रों पर तीन स्लॉट में आयोजित की गई। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्होंने परीक्षा के स्तर के बारे में बताया है। बता दें, परीक्षा समाप्त होने के बाद वेबसाइट iimcat.ac.in  पर आंसर की जारी की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना होगा। वहीं आइए जानते हैं परीक्षा के एनालिसिस के बारे में।

CAT 2023 स्लॉट 1 की परीक्षा पिछले वर्षों की तरह ही थी, लेकिन DILR और QA विषयों में पूछे गए प्रश्नो में थोड़ा बहुत बदलाव था। स्लॉट 1 में कुल मिलाकर 66 प्रश्न VARCके 24 प्रश्न , DILR के 20  प्रश्न  और QA के 22  प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में कहा जा सकता है परीक्षा का स्तर मध्यम था।

CAT 2023 स्लॉट 2 परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा देने वाले छात्रों को पेपर का स्तर मध्यम से कठिन लगा।  CATKing के सीईओ संस्थापक सुमित सिंह गांधी (राहुल) के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में निश्चित रूप से पेपर कठिन था। बतादें, CAT 2023 स्लॉट 2 में क्वांटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन पिछले वर्ष और सुबह के स्लॉट की तुलना में कठिन था। प्रश्न, हालांकि पढ़ने में लंबे थे, आम तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए प्रश्न पत्र  हल करना आसान था जिनका कॉन्सेप्ट क्लियर था।

CAT 2023 स्लॉट 3 शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित किया गया था। CAT 2023 स्लॉट 3 के परीक्षार्थियों ने पाया कि इस स्लॉट से पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन था। बता दें, परीक्षा के लिए छात्रों को कुल 120 मिनट का समय दिया गया था।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

परीक्षा समाप्त होने के बाद क्या होगा?

परीक्षा समाप्त होने के बाद, आईआईएम लखनऊ कैट 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा और उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।


Leave a Comment