check MP Police Constable result with these 6 steps at esbmpgovin-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

MP Police Constable Result 2023: एंप्लॉय सिलेक्शन बोर्ड ऑफ मध्य प्रदेश (ESEMP) की ओर से अभी तक एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 के जारी होने की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। वहीं जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, उम्मीदवार ESEMP की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे।

लिखित परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की सितंबर के मिड में जारी की गई थी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को लगा था,कि परिणाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बता दें, मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 7,090 रिक्तियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जून को शुरू हुई और 10 जुलाई, 2023 को समाप्त हुई थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित किया जाएगा।

MP Police Constable Recruitment 2023 Result इन 6 स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

स्टेप 1-  जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज के ओपन होते हैं, उम्मीवारों को “ MP Police Constable Result 2023″ लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4- जब एक बार जब आप पोर्टल पर लॉग इन करेंगे, तो एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 दिखाई देगा।

स्टेप 5- रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 


Leave a Comment