Government job in Railway RRB Group A B C D post Selection through UPSC SCRA exam-Inspire To Hire


Government job in Railway: भारतीय युवाओं के बीच सरकारी क्षेत्र की नौकरियों का क्रेज जबरदस्त है। जीवन में स्टेबिलिटी के लिए ज्यादातर युवा सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होते हैं। वहीं सरकारी नौकरी के लिए भारतीय रेलवे एक अच्छा ऑप्शन है और क्षेत्र युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है। इस लेख के माध्यम से समझेंगे कि भारत में रेलवे में नौकरी कैसे प्राप्त की जा सकती है।

भारतीय रेलवे हमेशा से भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भारत सरकार की रीढ़ रही है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना मजबूत है कि यह राज्यों को एक-दूसरे से जोड़ता है। यही मुख्य कारण है कि नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे की नौकरियां भारत की सबसे अधिक मांग वाली नौकरियों में से हैं।

सबसे पहले आपके बता दें, भारतीय रेलवे सेवाओं को दो कैडर में विभाजित किया गया है। पहला है टेक्निकल और दूसरा है नॉन- टेक्निकल। वहीं दोनों कैडर को 4 भागों में विभाजित किया गया है। जो है, ग्रुप A,ग्रुप B,ग्रुप C और ग्रुप D।

RRB ग्रुप A

इन ग्रुप्स  में, ग्रुप A और ग्रुप B आधिकारिक कैडर पद हैं। आसान भाषा में समझे तो रेलवे में सबसे हाई लेवल के पद ग्रुप A में आते हैं। इनमें इंजीनियर, मेडिकल और अधिकारियों के पद शामिल होते हैं। जिस कारण  ग्रुप A में ज्यादातर पदों पर भर्तियां यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से होती है। जिसमें उम्मीदवारों के चयन के लिए यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा (CSE), इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा (ESE)और कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा आयोजित की जाती हैं।

वहीं कक्षा 12वीं के बाद रेलवे क्षेत्र में नौकरी हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अलग से एक स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसशिप परीक्षा (SCRA) भी आयोजित की जाती है।

RRB ग्रुप B

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप B पदों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करता है। कोई भी ग्रुप B पदों के  लिए आवेदन नहीं कर सकता है। ग्रुप B में केवल प्रमोशन दिया जाता है। जो कर्मचारी ग्रुप C कैटेगरी में काम करते हैं, उन्हें रेलवे बोर्ड की ओर से एक समय के बाद ग्रुप B में प्रमोट कर दिया जाता है।

RRB ग्रुप C

ग्रुप C में क्लर्क, सुपरवाइजर और स्किल्ड लेबर जैसे पद शामिल होते हैं। ग्रुप C में टेक्निकल और कई नॉन- टेक्निकल पद शामिल होते हैं। बता दें, ग्रुप C के लिए असिस्टेंट लोको पायल (ALP) या टेक्निशियन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पूरी कर ली है, तो वह टिकट कलेक्टर के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री ली है, वह ग्रुप C के तहत असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के पद पर आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप c के तरत रेलवे में भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से होती है।

RRB ग्रुप D

रेलवे में ग्रुप D में शूटर, सफ़ाईवाला, ट्रैकमैन, चपरासी, और ट्रैकर सहित अन्य पद शामिल होते हैं। बता दें, रेलवे बोर्ड आरआरबी ग्रुप D भर्ती  रीजन वाइज आयोजित करता है, इसलिए आरआरबी ग्रुप D रिक्तियों को जारी करने के साथ-साथ नोटिफिकेशन भी रीजन वाइज जारी करता है।

 


Leave a Comment