Hindi Diwas Speech: Give this easy speech on Hindi Diwas it will be memorized in minutes-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

Hindi Diwas Speech 2023: हर साल 14 सितंबर के दिन पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा, हिंदी को समर्पित है। हिंदी दिवस से हमें प्रेरणा मिलती है कि हिंदी भाषा हमारी समृद्धि और एकता की मूल धारा है। हिंदी हमारे देश की भाषा होने के नाते हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी है। हिंदी ऐसी भाषा है, जो हमारे देश की विविधता को एकजुट करती है। यह न केवल एक भाषा है, बल्कि हमारी संस्कृति और धर्म का प्रतीक भी है। वहीं, हिंदी दिवस पर कई संस्थान कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं। इसलिए अगर आप भी हिंदी दिवस पर भाषण देने की सोच रहे हैं तो नीचे लिखे इस भाषण की मदद ले सकते हैं, जो आसानी से याद किया जा सकता है। 

हिंदी दिवस भाषण – Hindi Diwas Speech

आदरणीय मुख्य अतिथि गणों को मेरा नमस्कार,

आज हम यहां हिंदी दिवस के अवसर पर सम्मिलित हुए हैं। हिंदी दिवस का आयोजन हर साल 14 सितंबर को होता है, जिस दिन हम भारतवासियों के लिए राजभाषा के रूप में हिंदी को चुनने का सम्मान करते हैं। भारत में कुल 22 भाषाएं हैं, जो देश के कोने-कोने में बोली जाती हैं। हिंदी, भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है और यह हमारे समृद्ध और विविध देश की एकता का प्रतीक भी है। हिंदी हमारी संस्कृति, इतिहास और साहित्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे भाव-विचार को आसानी से प्रकट करने में मदद करती है। 

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

आज के इस आधुनिक दौर में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग काफी बढ़ गया है। लेकिन हमें अपनी धरोहर अपनी राजभाषा को भूलना नहीं चाहिए। हिंदी ही हम हैं, हिंदी से ही हम हैं ! इस हिंदी दिवस पर हम सभी को हिंदी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझने का संकल्प लेना चाहिए। हमें हिंदी की गरिमा और महत्व को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए ताकि हमें हमेशा हमारी भाषा पर अभिमान रहे और हम इससे जुड़े रहें। आप सभी का धन्यवाद।


Leave a Comment