HSSC Group D CET 2023: You can check the result of Haryana Group D exam in these easy steps-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

HSSC Group D CET Result 2023: ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हुई कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। एचएसएससी सीईटी 2023  की आंसर की 11 नवंबर 2023 को जारी की थी। हरियाणा ग्रुप डी सीईटी की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2023 थी। ऐसे में अब रिजल्ट की बारी है जो किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।

एचएसएससी सीईटी 2023 जरिए राज्य में ग्रुप डी के करीब 13000 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को हुई थी। इस परीक्षा के लिए हरियाणा व आसपास के करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 8 लाख 51 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। यानी करीब 5 लाख आवेदकों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

एचएसएससी सीईटी 2023 रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट  hssc.gov.in पर जारी होगा। आंसर की/रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी यहां लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

एचएसएससी सीईटी 2023 की रिजल्ट इन आसान स्टेप्स में कर सकेंगे रिजल्ट:

– रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

– होम पेज पर दिख रहे लिंक ‘ग्रुप डी सीईटी 2023 रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें।

– अपनी लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें और रिजल्ट चेक करें।

– रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी भी प्रिंटआउट कराकर रख सकते हैं।

आपको बता दें कि एचएसएससी सीईटी 2023 के जरिए राज्य में ग्रुप डी के कुल 13536 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। सीईटी परीक्षा के दौरान कई लोगों को फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। एचएसएससी ग्रुप डी पदों की भर्ती परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर को सुबह 10 से 11:45 बजे और दोपहर बाद 3 से 4:45 बजे तक हुई थी। ग्रुप-डी सीईटी के लिए राज्य के 18 जिलों में 1072 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 4 शिफ्टों की परीक्षा के लिए 13.76 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे।  


Leave a Comment