MP Police Constable Recruitment 2023 Result Know about Salary Structure – MP Police Constable Result 2023: सिलेक्ट हुए कांस्टेबल को मिलेगी इतनी सैलरी, जानें-Inspire To Hire


MP Police Constable Recruitment 2023 Result: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। बता दें, मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 7,090  रिक्तियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, अब वह बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अब तक आधिकारिक रूप से परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है परिणाम जल्द जारी होगा।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित किया जाएगा। परिणाम से पहले, आइए भर्ती होने के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबलों के सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, साल 2023 में एमपी पुलिस कांस्टेबलों के लिए एवरेज सैलरी पैकेज 3,50,000 रुपये से 4,00,000 रुपये प्रति वर्ष के बीच है। जिसमें बेसिक सैलरी, अलाउंस और अन्य लाभ शामिल हैं।

वहीं पे-स्केल को विभिन्न भागों में बांटा गया है। 7वें सीपीसी एमपी पुलिस कांस्टेबल की बेसिक सैलरी लगभग 19,500 रुपये है, जिसमें 6,630 रुपये डियरनेस अलाउंस (DA) शामिल है जो बेसिकल सैलरी का 34 प्रतिशत और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) है जो चयनित शहर पर निर्भर करेगा, जहां उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

यदि मान लीजिए, एक एमपी पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में होती है, तो उन्हें छोटे शहरों और गांवों में तैनात कांस्टेबल की तुलना में ज्यादा हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा। वहीं ग्रॉस मंथली सैलरी लगभग 26,000 रुपये से 30,000 रुपये होगी।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

इसी के साथ ज्यादा एक्सपीरियंस एमपी पुलिस कांस्टेबल को नए ज्वाइनर्स जैसे कम एक्सपीरियंस वाले कांस्टेबल की तुलना में ज्यादा सैलरी दी जाएगी। ये सैलरी डिपार्टमेंट तय करता है।

MP Police Constable Recruitment 2023 Result: जानें- रिजल्ट आने के बाद कैसे चेक करें

स्टेप 1-  जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज के ओपन होते हैं, उम्मीवारों को “ MP Police Constable Result 2023″ लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4- जब एक बार जब आप पोर्टल पर लॉग इन करेंगे, तो एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 दिखाई देगा।

स्टेप 5- रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 

 

 


Leave a Comment