RPSC RAS Prelims Result 2023 declared at rpscrajasthangovin check direct link here-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

RPSC RAS Prelims Result : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 अक्टूबर, 2023 को आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा 2023 का परिणाम उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rasjasthan.gov.in पर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के 19 दिन बाद ही राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस प्री-2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। 

आरपीएससी ने विभिन्न वर्गों के कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं। बता दें प्रारंभिक परीक्षा में करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा 4 लाख 57 हजार 957 अभ्यर्थी ही उपस्धित हुए थे। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। आऱपीएससी आरएएस 2023 के जरिए 905 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति करेगी।

आयोग ने आरएएस प्री-2023 परीक्षा 1 अक्टूबर को 46 जिला मुख्यालयों पर 2158 केंद्रों पर आयोजित की थी। इसमें 65.71 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में कुल 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इसमें से 4 लाख 57 हजार 957 उपस्थित रहे।

कट ऑफ मार्क्स

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

सामान्य पुरुष- 100.69

सामान्य महिला- 97.01

ईडब्ल्यूएस पुरुष- 100.69

ईडब्ल्यूएस महिला- 97.01

एससी पुरुष- 91.49

एससी महिला- 82.30

एसटी पुरुष- 94.25

एसटी महिला- 91.49

ओबीसी पुरुष- 100.69

ओबीसी महिला- 97.01

एमबीसी पुरुष- 99.31

एमबीसी महिला- 84.60

ऐसे चेक करें रिजल्ट-

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rasjasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
  • परिणाम देखें और पेज डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नतीजों के साथ ही आयोग द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।


Leave a Comment