RPSC RS Pre Exam result 2023 to be released soon-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

राजस्थान में आरएएस (प्री) एग्जाम-2023 के बाद अब अभ्यार्थियों को नतीजों का इंतजार है। इसकी आंसर की जारी हो चुकी है और अब आंसर की पर आपत्ति भी मांगी गई है। नतीजे जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। अभी आंसर की पर आपत्ति के लिए आखिरी तारीख आज है। जिन उम्मीदवारों को कोई आपत्ति है, वो आज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, इसके बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएंगी। इसके बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद अगले दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एग्जाम दिए थे। जो उम्मीदवार प्री परीक्षा में पास होंगे, उन्हें अब मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि इस बार एग्जाम में कैंडिडेट्स की 65.71% उपस्थिति दर्ज की गई। इससे पहले कुल 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें से 4 लाख 57 हजार 957 उपस्थित रहे। वहीं आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2 लाख 39 हजार 012 ने परीक्षा नहीं दी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के लिए शुल्क 100 रुपए लिया जाएगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपको बता दें परीक्षा के आयोजन में सबसे कम उपस्थिति इस बार अजमेर और उदयपुर जिलों में रही जहां अजमेर में 55.90 कैंडिडेट्स की उपस्थिति दर्ज हुई। वहीं उदयपुर में सबसे कम 43.45 दर्ज की गई। सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स (79.04) सलूम्बर जिले में आए। आपको बता दें कि रिजल्ट आने के बाद मुख्य परीक्षा से जुड़ी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर अपडेट लेते रहें। इसके बाद साक्षात्कार होगा। आयोग ने कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा का स्वरूप वर्णात्मक होगा। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

 

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं

यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

अपनी जानाकरी सब्मिट करें और रिजल्ट चेक करें

 

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">


Leave a Comment