SSC Calendar 2024: SSC GD Constable MTS CHSL CGL delhi police si capf recruitment notification exam dates-Inspire To Hire


SSC Calendar 2024 : कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने वर्ष 2024 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में एसससी ने एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत 12 भर्तियों के नोटिफिकेशन निकलने और उनकी संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी है। एसएससी कैलेंडर 2024 के मुताबिक साल की पहली बड़ी भर्ती 1 फरवरी 2024 को सेलेक्शन पोस्ट फेज – 12 के तौर पर निकलेगी। एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-12 के लिए आवेदन 28 फरवरी तक लिए जाएंगे और परीक्षा अप्रैल-मई 2024 में होगी।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

यहां देखें भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

– कैलेंडर में पहली तीन भर्तियां डिपार्टमेंटल हैं जिसके नोटिफिकेशन 5 जनवरी, 12 जनवरी, 19 जनवरी को जारी होंगे।  

–  सेलेक्शन पोस्ट फेज-12 का नोटिफिकेशन 1 फरवरी को आएगा। परीक्षा अप्रैल-मई 2024 में होगी

– दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन 15 फरवरी 2024 को जारी होगा। 14 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे और मई-जून में परीक्षा होगी। 

– जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 29 मार्च 2024 को जारी होगा। मई-जून 2024 में परीक्षा होगी। 

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

देखें पूरा कैलेंडर

– सीएचएसएल  (10+2) भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 2 अप्रैल 2024 को आएगा। 1 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। जून-जुलाई 2024 में परीक्षा होगी। 

– एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 7 मई 2024 को जारी होगा। जुलाई अगस्त 2024 को परीक्षा होगी। 

– सीजीएल 2024 का नोटिफिकेशन 11 जून 2024 को आएगा। 10 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर अक्टूबर 2024 में परीक्षा होगी। 

– स्टेनो ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 16 जुलाई 2024 को आएगा। परीक्षा अक्टूबर नवंबर 2024 में होगी। 

– जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन 23 जुलाई 2024 को जारी होगा। अक्टूबर नवंबर 2024 में परीक्षा होगी।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2024 को जारी होगा। 27 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। दिसंबर 2024 – जनवरी 2025 तक परीक्षा होगी।  


Leave a Comment