SSC JE Admit Card 2023: SSC Junior engineer recruitment exam admit card released-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

SSC JE Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने अपने रीजन की वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी और बिहार के अभ्यर्थी 

ssc-cr.org पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कार्यालयों एवं विभागों में 1324 पदों पर भर्ती के लिए पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2023 तक होगा। भर्ती के लिए वर्तमान में उपलब्ध 1324 पदों में से 613 अनारक्षित, 121 ईडब्ल्यूएस, 288 ओबीसी, 96 एसटी व 206 एससी वर्ग के हैं। 

इस भर्ती के लिए जुलाई अंतिम सप्ताह में आवेदन लिए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी। इस भर्ती में तीन लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। 

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों वाले होंगे। दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी। 

पेपर-1 में जनरल इंटेलिजेंस के 50 नंबर के 50 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 50 नंबर के 50 प्रश्न, जनरल इंजीनियरिंग (सिविल एंड स्ट्रक्चरल) या पार्ट बी – जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या पार्ट सी जनरल इंजीनियरिंग मैकेनिकल – में 100 नंबर के 100 प्रश्न होगे। दो घंटे 40 मिनट का पेपर होगा।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">


Leave a Comment