UPPBPB: Final result of UP Police Deceased Dependent SI Recruitment declared on uppbpb gov in see list of successful candidates-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

UPPBPB SI Recruitment PET Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस मृतक आश्रित उप निरीक्षक भर्ती 2022 (अनुकंपा नियुक्ति) का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। यूपी पुलिस एसआई अनुकंपा नियुक्ति भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में हुई परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती के अभ्यर्थी यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, पुलिस विभाग में सेवाकाल में मृत पुलिस कर्मियों के आश्रितों के सेवायोजन क तहते उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2021-22 के जरिए 87 पदों के सापेक्ष उपलब्ध कराए गए अधियाचन के क्रम में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा 26 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की आंसर की 31 अक्टूबर 2023 को जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्ति आमंत्रित की गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा की गई संतुतियों के क्रम में कुछ प्रश्नों की त्रुटिपूर्ण पाया गया और उन्हें निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यूपीपीबीपीबी ने बताया कि ओएमआर पुस्तिका सीरीज-ए, बी, सी और डी में तीन-तीन प्रश्न निरस्त किए गए हैं। वहीं कुछ प्रश्नों के विकल्प में परिवर्तन किया गया है।

प्रश्नों के उत्तर में संशोधन के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ मार्क्स 100.703 रखा गया है। बोर्ड ने एसआई नागरिक पुलिस में सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है जिसे यहां देखा जा सकता है। 

UP Police SI Result and Candidates List Link पर क्लिक कर देखिए सफल अभ्यर्थियों की सूची।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">


Leave a Comment