UPSSSC PET Date : up pet kab hoga upssc pet date 2023 declared check upsssc pet admit card updates-Inspire To Hire


ऐप पर पढ़ें

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

UPSSSC PET 2023 Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2023) की तिथि की घोषणा कर दी है। यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को होगा। यूपीएसएसएससी ने कहा है कि पीईटी एडमिट कार्ड जारी किए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से बाद में सही समय पर सूचित किया जाएगा। हालांकि वर्ष 2022 की पीईटी परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 15 दिन पहले जारी कर दिए गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में अंत में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

पीईटी के लिए 30 अगस्त तक आवेदन लिए गए थे। आवेदन पत्र में संशोधन 6 सितंबर तक किया जा सकता है। आपको बता दें कि यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती में हिस्सा लेने के लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य है। पीईटी 2022 का स्कोर 24 जनवरी 2024 तक के लिए मान्य है। आयोग द्वारा इस अवधि तक भर्ती के लिए निकाले जाने वाले विज्ञापन के लिए ये मान्य होंगे। इसके बाद पीईटी-2023 वाले पात्र माने जाएंगे। यह भी एक साल के लिए मान्य होगा।

 

एग्जाम पैटर्न

– अर्हता परीक्षा 100 अंकों और दो घंटे की होगी। इसमें नगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

– विभिन्न विभागों की विशिष्ट जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के अनुसार पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी।

इन पदों के लिए पीईटी जरूरी

यूपी एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल पद, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती के लिए पहले पीईटी में बैठना होता है। इन पदों पर भर्ती के लिए पीईटी अनिवार्य है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">


Leave a Comment