World University Rankings 2024: These Are The Best Indian Institutes IISC THE ranking-Inspire To Hire


World University Rankings 2024:  भारत के 91 विश्वविद्यालयों ने लंदन की प्रसिद्ध टाइम्स हायर एजुकेशन पत्रिका की तरफ से विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में जगह बनाई है। इस सूची में 108 देशों के विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। टाइम्स द्वारा घोषित वैश्विक विश्वविद्यालय सूची में आईआईएस-बेंगलोर ने 2017 के बाद पहली बार टॉप 250 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनाई है। बीते साल इस सूची में 75 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल थे, लेकिन साल इसमें इजाफा हुआ है। विश्वविद्यालयों की संख्या मामले में भारत का स्थान इस सूची में चौथा रहा है, बीते साल ये स्थान छठवां था।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालयों में अन्ना विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं। वहीं, कुल सात आईआईटीज ने वैश्विक विवि रैंकिंग से बाहर होने का विकल्प चुना था।

जिसमें बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रूड़की शामिल थीं। इसके बाद रैंकिंग की पारदर्शिता और मानकों पर संदेह पैदा हो हुआ था। आईआईटी गुवाहाटी ने पिछले साल रैंकिंग में दोबारा प्रवेश किया था। इस सूची में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स) धनबाद ने स्थान पाया।

वहीं, चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, कोयंबटूर में भारथिअर विश्वविद्यालय, जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने 601-800 बैंड में प्रवेश करते हुए पहली बार रैंकिंग में प्रवेश किया है।

इस सूची में 108 देशों के 1,904 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया था, बीते साल से संख्या 1,799 थी। ब्रिटेन का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय सूची में टॉप पर रहा, जबकिस्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

पहली बार 165 विश्वविद्यालयों को रैंक दिया गया है, जिनमें से 89 एशिया से हैं और एक नया रैंक मुख्य भूमि चीन से है। इस सूची में 33 एशियाई विश्वविद्यालय शीर्ष 200 में हैं।

देखें लिस्ट में शामिल भारतीय संस्थानों की लिस्ट

-भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर

-अन्ना विश्वविद्यालय

-जामिया मिल्लिया इस्लामिया

-महात्मा गांधी विश्वविद्यालय

-शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज

-अलागप्पा विश्वविद्यालय

-अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

-भारथिअर विश्वविद्यालय

-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी

-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स) धनबाद

-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना

-अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद

-जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी

-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

-कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर

-मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

-मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

-राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान राउरकेला

-राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर

-पंजाब यूनिवर्सिटी

-सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज

-थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

-वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

-एमिटी यूनिवर्सिटी

-अमृत विश्व विद्यापीठम्

-बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी

-रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान

– दिल्ली विश्वविद्यालय

– दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी

-भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे

-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर

-इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली

-जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अनंतपुर (जेएनटीयूए)

-जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

-जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च

कलासलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन

-लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

-राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली

-पेट्रोलियम ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय, देहरादून

-सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय

– श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय

– शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधन


Leave a Comment