BPSC Teacher Result 2023 Only one candidate qualified in Bengali subject – BPSC TRE 2023: इस विषय में सिलेक्ट हुआ केवल एक उम्मीदवार, जानें-Inspire To Hire


BPSC Teacher Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने कक्षा 11वीं-12वीं के 6  विषयों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वह बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बता दें, बीपीएससी ने हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत, बंगाली, मैथली विषयों के लिए परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी करने की शुरुआत हिंदी विषय से की गई थी। जिसमें 525 उम्मीदवार सिलेक्ट हुए हैं।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी, कि बंगाली विषय में केवल एक उम्मीदवार सिलेक्ट हुआ है। जिसका नाम बरनाली मंडल है और रोल नंबर 888169 है।

BPSC Teacher Result 2023- बंगाली विषय

बता दें, परीक्षा के रिजल्ट में हिंदी विषय में 525 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। जिसमें 3221 सीटें थीं। 2696 सीटों पर सिलेक्ट नहीं हुए हैं। इंग्लिश विषय में 2323 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।

इसमें 3535 पद थे। संस्कृत में 258 उम्मीदवार सिलेक्ट हुए हैं, जिसमें  1289 सीटें थी। उर्दू में 1749 पदों में सिर्फ 145 उम्मीदवार ही सफलता हासिल कर पाए हैं। मैथिली विषय में में 48 को सफलता मिली, जबकि 158 सीटों के लिए परीक्षा हुई थी।

BPSC Teacher Recruitment 2023:  इतने पदों पर होनी है भर्ती

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

कक्षा 1 से 5- 79,943 पद

कक्षा 9 से 10- 32,916 पद

कक्षा 11 से 12- 57,602 पद

हाल ही में, BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा था कि परिणाम घोषित करने में समय लगेगा क्योंकि आयोग लगभग 1,634 मेरिट लिस्ट तैयार कर रहा है।

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन राउंड में होगा इन डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन

– एडमिट कार्ड (ओरिजनल और फोटोकॉपी)

– एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट

– CTET/BTET/TET/STET सर्टिफिकेट

– 3 पासपोर्ट साइज फोटो

– कोई अन्य रिजर्वेशन सर्टिफिकेट

 


Leave a Comment