BPSC Teacher Result 2023 soon know about List of Documents Required-Inspire To Hire


BPSC Teacher Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए आयोजित की गई शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट आज या कल घोषित हो सकते हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष ने कहा है, CTET परिणाम घोषित हो चुका है, BPSC शिक्षक परिणाम भी शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। बता दें, आयोग पीडीएफ फॉर्मेट में परिणाम की घोषणा करेगा, जिसमें सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की डिटेल्स शामिल होगी।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य में 1,70,461 शिक्षकों की भर्ती के लिए 24, 25 और 26 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किया जाएगा।

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। एक बार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद, BPSC फाइनल अपॉइंटमेंट लिस्ट जारी करेगा। चयनित उम्मीदवारों को बिहार के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। डीवी राउंड का शेड्यूल परिणाम घोषित होने के बाद जारी होगा।

हालांकि, सोशल मीडिया पर एक नोटिस प्रसारित किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि DV 15 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा और 20 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिस पर भरोसा न करें। और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

डीवी राउंड में होगा इन डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2456890113413633" crossorigin="anonymous">

– एडमिट कार्ड (ओरिजनल और फोटोकॉपी)

– एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट

– CTET/BTET/TET/STET सर्टिफिकेट

– 3 पासपोर्ट साइज फोटो

– कोई अन्य रिजर्वेशन सर्टिफिकेट

BPSC Bihar Teacher Recruitment Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब होम पेज पर जाकर “BPSC Teacher Recruitment Examination Result 2023” लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- रिजल्ट डाउनलोड कीजिए।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 

 


Leave a Comment