BPSC TRE 2023 phase 2 candidate can apply only in a subject in which cleared STET-Inspire To Hire


BPSC Phase 2 School Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के फेज 2 के लिए  ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हुई थी, 25 नवंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।

वहीं आवेदन फीस भरने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 है, लेट फीस 15 नवंबर से 17 नवंबर 2023 तक भरी जा सकती है।  यह भर्ती अभियान के माध्यम से शिक्षा विभाग, बिहार के तहत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पदों और बैकवर्ड क्लास वेलफेयर डिपार्टमेंट में कुल 916 पदों के लिए है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, वह उनके लिए बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कुछ जरूरी बातें ट्विटर के माध्यम से शेयर की है।

अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि अभ्यर्थी केवल उसी विषय में आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उसने STET यानी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की हो। विषय का यह चयन आयु में छूट के आधार पर नहीं किया जा सकता। इसी प्रकार “अन्य” का अर्थ “अन्य विषय” ही था। अभ्यार्थियों को वे किसी तरह के भ्रम में नहीं रहना है।

 

ऐसा होगा बीपीएससी परीक्षा का पैटर्न

बीपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बिहार शिक्षक परीक्षा पैटर्न जारी किया है। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले बीपीएससी शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। बता दें, इस वैकेंसी में परीक्षा पैटर्न 30+40+80 के फॉर्मूले पर आधारित है। आइए समझते हैं कि ये फॉर्मूला क्या है।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो शिक्षक भर्ती में कुल पेपर 150 अंकों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रश्न पत्र  30+40+80 के फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया जाएगा। परीक्षा को तीन भागों में (पार्ट 1, पार्ट 2 और पार्ट 3) में विभाजित किया है।

परीक्षा के पार्ट 1 में 30 अंकों के प्रश्न होंगे। जिसमें इंग्लिश और हिंदी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा जो उम्मीदवार उर्दू और बंगाली भाषा विषय लेंगे उनके भी प्रश्न परीक्षा में शामिल होंगे।

पार्ट 2 में कुल 40 प्रश्न होंगे। इसमें जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, मैथेमेटिक्स , रीजनिंग, जनरल साइंस, सोशल साइंस, जियोग्राफी और एनवायरमेंट से प्रश्न होंगे। इसके बाद पार्ट 3 में कुल 80 प्रश्न होंगे। जिसमें मैथेमेटिक्स, मैथ, साइंस , सोशल साइंस, हिंदी, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

 

 


Leave a Comment